कटिहार, जनवरी 3 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सप्लाय वाटर इंसान तो दूर जानवरों के पीने लायक नहीं है। बाल्टी में अगर भरकर कुछ देर रख ले तो बाथरुम महकने लगता है। इसलिए कईयों ने अपनी पाइप लाइन बंद कर रखा है। जबकि बुडको के अधिकारी का दावा है कि हर जगह पानी साफ है। जबकि सच्चाई है कि ऑफिसर्स फ्लैट इलाके का पानी साफ है इसके अलावे अन्य इलाकों में गंदा पानी सप्लाय हो रहा है। विजय बाबू पोखर जलमीनार से जुड़े वार्ड नंबर 22 अंतर्गत एक नंबर कॉलोनी के जयदेव दत्ता बताते है कि सप्लाय वाटर काफी खराब है। सुबह से शाम तक 15 मिनट के लिए एक बार कभी पानी आता है तो कभी दो दिनों तक नहीं भी आता है। शुक्रवार को पांच बजे जो पानी आया है वह आधे बाल्टी भरते ही महकना शुरू हो गया। जयदेव दत्ता अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं है। बल्कि ताजगंज फसिया के लोगों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.