नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- Kashmiri Kahwa Tea Recipe : सर्दियों में अकसर सुबह बिस्तर छोड़ते ही ज्यादातर भारतीय चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं। नॉर्मल चाय तो आप रोज ही पाते हैं लेकिन आज आपके साथ चाय की एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो ना सिर्फ आपको स्वाद देगी बल्कि आपकी सेहत का भी खास ख्याल रखेगी। जी हां, इस चाय का नाम है कश्मीरी काहवा चाय। यह चाय कश्मीर में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में फेमस है। इसे लोग खासतौर पर सर्दियों के मौसम में खुद को ठंड से बचाने के लिए पीते हैं। इस चाय में मौजूद केसर और साबुत मसाले शरीर को बाहर की ठंड से तुरंत राहत देते हैं। कहवा वैसे तो सर्दियों में ही बनाकर पीया जाता है, लेकिन आप इसे साल भर भी बनाकर पी सकते हैं। बता दें, कहवा पारंपरिक रूप से पीतल या तांबे की केतली में बनाया जाता था जिसे समोवर कहते थे। तो चलिए ब...