झांसी, नवम्बर 25 -- झांसी। सर्दियों का मौसम है। अब हर दिन कम हो रहा है। लोग हर स्तर पर स्वस्थ्य रहने के उपाय कर रहे हैं। शरीर को स्वस्थ्य और गर्म बनाए रखने के लिए लोगों ने ड्राई फूट खाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में ड्राई फूट के थोक बाजार में इनकी मांग बढ़ने लगी है। हर साल सर्दी के मौसम में ड्राई फ्रूट की मांग बढ़ती है। मांग बढ़ने के साथ ही इनकी कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। थोक बाजार के अलावा ऑनलाईन में भी लोग इसके लिए विकल्प तलाश रहे हैं। हर तरफ बढ़े हुए दाम ही लोगों को मिल रहे हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है अचानक बढ़ी डिमांड जिसके कारण इनके रेट आम दिनों से ज्यादा हैं। सर्दी में लोग अपनी सेहत पर खास ध्यान दे रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को ड्राई फ्रूट को डायट में शामिल कर लिया गया है। बाजार में बादाम, अखरोट, काजू, पिस्...