फरीदाबाद, फरवरी 18 -- नूंह। नूंह में सेशन जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने कंसर्न इंटरनेशनल होम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की सुविधाओं, सुरक्षा और देखभाल व्यवस्था की जांच की। अधिकारियों को बच्चों के हित में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने कहा कि संरक्षण गृहों में रह रहे बच्चों को सुरक्षित माहौल, अच्छी देखभाल और संवेदनशील सहयोग मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। निरीक्षण के दौरान सेशन जज ने संस्थान में रह रहे बच्चों से बातचीत की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.