छपरा, अक्टूबर 23 -- जिले के विभिन्न परियोजनाओं में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों से किया जा रहा अनुरोध छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनज़र इसुआपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेविका, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से महिलाओं को मतदान के महत्व और जिम्मेदारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि लोकतंत्र की सशक्त नींव हर नागरिक के मताधिकार के प्रयोग पर आधारित है। मतदान न केवल अधिकार है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का प्रतीक भी है। सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से अपील की कि वे आगामी 6 नवम्बर को होने वाले मतदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.