कोडरमा, दिसम्बर 6 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में शनिवार को आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक को ज्ञापन सौंपा। यह धरना झारखंड राज्य आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन (सीटू) की केंद्रीय मांगों को लेकर 8 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। धरने के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र संचालन जारी रहेगा। प्रदर्शन के उपरांत यूनियन का 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें सेविकाओं की समस्याओं और उनके समाधान की मांग की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में लीला कुमारी, रीना कुमारी, सोनी कुमारी, सुमित्रा देवी, मीना देवी, ममता कुमारी, अनिता कुमारी, संध्या कुमारी, मीराबाई और पिंकी बिरहोर शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...