गिरडीह, दिसम्बर 29 -- गिरिडीह। झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक रविवार को महासंघ भवन में हुई। जिसमें सेविका और सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग उठी। मानदेय के केन्द्रांश मद में राशि की बढ़ोत्तरी करने, सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयानुसार सभी सेविका-सहायिका को ग्रेच्यूटी भुगतान करने और सेवानिवृत के बाद पेंशन भुगतान करने आदि की मांग की गई। बैठक में सेविका-सहायिका द्वारा हस्ताक्षरयुक्त मांग-पत्र निबंधित डाक से दिल्ली भेजने का निर्णय लिया गया। जिसपर अशोक कुमार सिंह नयन, देवंती देवी, रेखा मंडल, बिरमा कुमारी, प्रयाग प्रसाद यादव, रेखा साहू, गुड़िया देवी, टिंकु गोप, अन्नपूर्णा मिश्रा, संजू देवी, महेन्द्र प्रसाद, रेखा मंडल, पुष्पा पटेल, आरती माथुर आदि ने सहमति व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.