पाकुड़, जुलाई 2 -- महेशपुर। एक संवाददाता प्रखंड के गायबथान पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के निकट मंगलवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने मुखिया सुनीराम मुर्मू, बीपीओ रिजवान फारुकी, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल व ग्रामीणों की उपस्थिति में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने उक्त आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र के अभिभावकों को अपने-अपने बच्चों को नियमित केंद्र पहुंचाने तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजना का लाभ लेने की बात कही। बीडीओ ने संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका व सहायिका को नियमित व निर्धारित समय पर केंद्र का संचालन करने तथा बच्चों को पोषाहार देने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.