अररिया, फरवरी 9 -- अररिया, संवाददाता सोमवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में सेविका प्रोन्नति के माध्यम से महिला पर्यवेक्षिका के नियोजन के लिए चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चयन समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सेविका प्रोन्नति के माध्यम से महिला पर्यवेक्षिका के रिक्त पदों पर नियोजन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाना रहा। नियोजन प्रक्रिया को लेकर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्राप्त आवेदनों के आलोक में सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच के लिए त्रि-सदस्यीय समिति के गठन का निर्णय लिया गया। इसके तहत अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों के मूल प्रमाण-पत्रों का मिलान करने हेतु 17 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में स्क्रूटनी कमिटी द्वारा ज...