कोडरमा, सितम्बर 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा प्रखंड सभागार में आज "बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण में आंगनबाड़ी सेविकाओं की भूमिका" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवी ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य आंगनबाड़ी सेविकाओं की सक्रियता पर निर्भर करता है। यदि सेविकाएं प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं को सही रूप से सुनिश्चित करें, तो बच्चे भविष्य में आत्मनिर्भर होकर समाज में अपनी सशक्त पहचान बना पाएंगे। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेखा रानी ने सेविकाओं से बाल विवाह रोकने की दिशा में सजग और सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेविकाएँ समय रहते हस्तक्षेप कर समाज को बाल विवाह जैसी कुरीति से बचाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। कार्यशाला में एसोसिएशन फॉर वालंट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.