गढ़वा, सितम्बर 11 -- मझिआंव। मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के सभी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार देने, उन्हें पढ़ाई लिखाई के लिए प्रेरित करने, बैठने व बोलने सीखने सहित अन्य विषयों के बारे में बताया गया। मौके पर बीडीओ कनक, महिला पर्यवेक्षिका प्रभा देवी, प्रशिक्षण में सेविका सरिता देवी, वृंदा देवी, मीना देवी, लीलावती देवी, सावित्री देवी, सविता देवी, उमा देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, शीला देवी, कल्पना देवी सहित अन्य उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...