मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष मंडल की बैठक बुधवार को पटना में हुई। बैठक में 16 तथा 17 फरवरी को पटना में धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बीआरएबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर ने बताया कि संघ वर्षों से सेवा समायोजन की मांग करता आ रहा है, लेकिन सरकार खामोश है। सरकार कल्याणकारी नीति अपनाते हुये विभिन्न स्तर के कॉन्ट्रैक्ट, अस्थाई शिक्षकों और कर्मचारियों को सेवा विस्तार और सुविधाएं दे चुकी है, लेकिन राज्य के पारंपरिक विश्वविद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षकों का सुध नही ले रही है। बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति द्वारा इनकी सेवा नियमितीकरण की अनुशंसा शिक्षा विभाग को भेजी गई है, जो वहां धूल फांक रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.