सीतापुर, फरवरी 6 -- बिसवां देहात, संवाददाता। बिसवां क्षेत्र के भागीपुर के कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक का शव शुक्रवार की सुबह स्कूल के ही एक कक्ष में संदिग्ध हालात में मिला है। सत्यापन में फर्जी दस्तावेज मिलने पर गुरुवार को ही बीएसए ने शिक्षक को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया था। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। आगरा के खेड़ागढ़ थाना क्षेत्र के विधौली गांव निवासी निवासी 41 वर्षीय दारा सिंह जुलाई 2024 बैच में बतौर सहायक शिक्षक भर्ती हुआ था। तभी से वह बिसवां क्षेत्र के भागीपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को शिक्षा दे रहा था। वह स्कूल के ही एक कक्ष में पलंग डाल कर रात को रुकता भी था। शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.