हरदोई, फरवरी 2 -- बेनीगंज। विकासखंड कोथावा की ग्राम पंचायत मझिगवा में सेवा समर्पण दिवस पर युवा समाजसेवी सूर्या सिंह भोला द्वारा 1501 गरीब, असहाय व वृद्ध महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। यह आयोजन उनके पिता स्वर्गीय मनभावन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, विशिष्ट अतिथि संडीला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह राजा मलेहरा ने कंबल वितरित कर स्वर्गीय मनभावन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय मनभावन सिंह समाजसेवी व्यक्तित्व थे। उनके पुत्र सूर्या सिंह भोला युवा, कर्मठ और जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ऐसे कार्यों से पूर्वजों की स्मृति जीवित रहती है और समाज को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से जरूरतमंदों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.