बदायूं, अक्टूबर 1 -- बिसौली। नगर में रक्तदान शिविर व महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने फीता काटकर किया। पूर्व विधायक ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज की मजबूती की आधारशिला है। स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार का निर्माण कर सकती है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया। अनुपम पाठक, सविता शर्मा, दुर्गेश वाष्र्णेय, मनोज गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, राजकुमार मौर्य, मनोज शर्मा, डॉ. पंकज शर्मा, राजकुमार, राजीव सक्सेना मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...