आरा, फरवरी 17 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर स्थित सभागार में पद सृजन, अन्तर्लीनीकरण एवं सेवा संपुष्टि समिति की बैठक कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी स्नातकोत्तर विभाग एवं सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में वैसे सहायक प्रोफेसरों जिनका परिवीक्षा काल (प्रोबेशन पीरियड) समाप्त हो चुका है, उनके सेवा सम्पुष्टि पर विचार किया गया। इसके बाद कुल 94 शिक्षकों की सेवा को संपुष्ट की गई। इसके अलावा पद सृजन पर भी चर्चा हुई। बैठक में समिति के सदस्य पीजी राजनीति विज्ञान के हेड प्रो कुन्दन कुमार सिंह, जगजीवन कॉलेज की प्राचार्य प्रो आभा सिंह, एमएम महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो नरेन्द्र प्रताप पालित, सदस्य सचिव वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो राम कृष्ण ठाकुर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.