देहरादून, फरवरी 5 -- देहरादून। सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में परेड ग्राउंड में गुरुवार को उत्तरायणी कौथिग महोत्सव की शुरूआत हुई। यह महोत्सव आठ फरवरी तक चलेगा। महोत्सव में लोक संस्कृति और परंपराओं का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए 13 जिलों से कारीगरों को निशुल्क स्टॉल दिए गए हैं। उत्सव के पहले दिन परेड ग्राउंड में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मां नंदा देवी एवं गोल्ज्यू महाराज के साथ ही अन्य देवी देवताओं की डोलियां, ढोल दमाऊं के साथ गूंजी। गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, जौनपुर, गोर्खाली समाज की लोकसंस्कृति को प्रदर्शित झांकी निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...