देवघर, अगस्त 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद देवघर शाखा ने मंगलवार शाम को अपने श्रावणी मेला सेवा शिविर में दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। शाखा अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने गुरुजी को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक युग पुरोधा थे, जिनका अवसान एक युग का अंत है। उनके जाने से झारखंड के आंदोलनकारी चरित्र में एक शून्यता आ गई। महाजनी प्रथा के विरुद्ध बिगुल फूंकने के बाद वे झारखंड अलग राज्य निर्माण के लिए जन आंदोलन की नींव रखी और झारखंड के जनक के रूप में पहचाने गए। आदो बाबुन बतावा झारखंड राज बुन हतावा नारे के साथ एक विशाल जन आंदोलन को नेतृत्व किया। राज्य की आदिम जनजातियों की दशा और दिशा बदलने में अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। तभी तो वे दिशोम गुरु कहलाए और इसी नाम से पूरे देश में प्रतिष्ठा पाई। इस अवसर पर सचिव कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.