महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता। मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में दिव्यांग, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारियां दी गई। जिला जज राम नगीना यादव ने शिविर का उद्घाटन किया। रविवार को शहर के राजकीय वीर भूमि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मेगा विधिक सहायता शिविर जिला जज रामनगीना यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जनपद न्यायाधीश ने शिविर को आम जनता के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि शिविर से लोगों को उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारियां मिल सकेगी। शिविर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और कान की मशीनें वितरित की गई। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए बैंकों से ऋण स्वीकृत के प्रमाण पत्र सौंपे गए। राजस्व विभाग के द्वारा मत्स्य पालन के लिए पट्टा का अनुबंध पत्र दिया गया। ग्र...