झांसी, फरवरी 23 -- झांसी,संवाददाता। बिपिन बिहारी महाविद्यालय के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय परिसर में हुआ। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो टी के शर्मा ने की। एनएसएस स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय वाक्य मुझसे पहले आप की मूलभावना का स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रान्त सह प्रचारक मुनीश ने स्वयं सेवकों को अनुशासन एवं कठोर परिश्रम से समाज और राष्ट्र को सुहद बनाने का आ"ान किया। उन्होनें छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन का ध्येय सत्यं वद धर्मं चर अर्थात् सत्यवादी बनो और धर्म के मार्ग का आचरण करें। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद प्रकाश सिंह द्वारा स्वागत एवं संचालन तथा डॉ सिप्पी दासानी द्वारा विगत...