सोनभद्र, जनवरी 15 -- अनपरा,संवाददाता। दिशिता महिला मंडल रेनूसागर ने मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को वरिष्ठ सदस्य इंदू सिंह के दिशा-निर्देशन में 101 संविदा श्रमिको को अन्न दान एवं कंबल वितरित किए गए। ।इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनूसागर की वरिष्ठ सदस्या रीना जैन एवं निशा पांडेय ने संयुक्त रुप से सभी को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, समर्पण और सेवा भाव का प्रतीक है। संचालन सचिव तूलिका श्रीवास्तव द्वारा किया गया।महिला मंडल की कार्यकारिणी समिति की सदस्याएं मेनका अरोड़ा, विभा सिंह, किरण श्रीवास्तव तथा अन्य सदस्याएं भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...