मुंगेर, दिसम्बर 15 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। रविवार को किसान भवन, मुज़फ्फरगंज में सेवाभारत एवं एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से एक भव्य पशु मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 200 से अधिक बकरी पालक अपनी-अपनी बकरियों के साथ शामिल हुए। पशु मेले का मुख्य उद्देश्य बेहतर पशुपालन को बढ़ावा देना, ग्रामीण आजीविका को सशक्त करना एवं महिला उद्यमिता को मंच प्रदान करना रहा। मेले में आसपास के गांवों की उद्यमी बहनों ने अपने द्वारा निर्मित उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन एवं बिक्री की। इनमें अगरबत्ती, बड़ी, पापड़, कपड़े, बकरी के दूध से बनी साबुन, जैविक खाद, दाना मिश्रण सहित अन्य घरेलू एवं पशुपालन से जुड़े उत्पाद शामिल थे। यह मेला ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण बना। कार्यक्रम के दौरान 10 गांवों से च...