आगरा, फरवरी 2 -- माघ माह की पूर्णिमा पर हुए गंगा स्नान के बाद घाट पर छोड़ी गंदगी को सोमवार को सेवा भारती स्वयं सेवकों ने साफ कराई। संगठन के भड़पुरा सियारपुर के कार्यकर्ताओं ने जिला संरक्षक डा. पंकज वार्ष्णेय व दूरवीन सिंह के साथ अल्लीपुर बरबारा गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया। गंगा घाट पर पड़े विभिन्न प्रकार के कूड़े को साफ किया, खंडित मूर्तियों, फोटो को घाट से हटा करके उन्हें ससम्मान नष्ट किया। दूरवीन सिंह ने स्नान कर रहे श्रद्धालुओं से अपील कि वह पॉलिथीन या अन्य प्रकार के कचरे को गंगा घाट पर न फेंके। स्वच्छता का ध्यान रखें। नितिन ने गंगा में हो रही गंदगी को कम करने के लिए श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वह जब भी गंगा नहाने आए और वहां पर कचरा दिखे तो उसको सभी लोग थोड़ा-थोड़ा साफ करें। इस दौ...