कोडरमा, अप्रैल 6 -- झुमरी तिलैया। स्वयंसेवी संस्था सेवा भारती कोडरमा के जिला संयोजक गौरव कुमार की 70 वर्षीय माताजी विधा देवी का निधन हो गया। बताते चले कि विधा देवी काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। विधा देवी अपने पीछे पति, चार पुत्री, एक पुत्र सहित भरा परिवार को छोड़ गई हैं। निधन पर उनके चाहने वाले उनके ताराटांड़ स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं सेवा भारती के प्रांतीय व स्थानीय कार्यकर्ताओं समेत कई सामाजिक लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय काली मंदिर के पीछे मुक्तिधाम में किया गया। वहीं मुखाग्नि उनके एकलौते पुत्र गौरव कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.