लोहरदगा, मई 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को सुबह फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल एवं सह सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरूआत की। 36 लोगों ने अपना इलाज कराया। हीमोग्लोबिन,यूरिक एसिड,ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी,वजन,हार्ट बीट,ऑक्सीजन आदि की फ्री जांच की गई। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि स्वस्थ शरीर रहने पर ही जीवन जीने का आनंद है। नहीं तो सभी चीजें व्यर्थ हैं। डा कुमुद अग्रवाल की इस कैंप में लगातार सेवा देने के लिए सराहना की गई। डा कुमुद अग्रवाल ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है। स्वास्थय की जांच कराते रहना चाहिए। सुखी जीवन स्वस्थ शरीर रहने से ही मिल सकता है। सह सचिव संजय चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.