बुलंदशहर, अगस्त 11 -- सेवा भारती की बैठक में नगर कार्यकारिणी का जिलाध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई। सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर में सेवा भारती की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संरक्षक सुनील गोयल, अध्यक्ष बृजेश नांगल, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लोधी प्रशांत दुबे, मंत्री पुनीत जैन बबीता प्रभा देवी, नगर मंत्री अमन गर्ग, सहमंत्री दीपू गोयल हर्षित सिंघल, कुमारी छवी शर्मा, प्रचारप्रमुख विवेक शर्मा, सहप्रचार प्रमुख सौरभ वार्ष्णेय, रविंद्र, कोषाध्यक्ष दिलीप भारद्वाज, सह कोषाध्यक्ष सुमित गोयल, वरिष्ठ सदस्य सुभाष पुंडीर, रामपाल सिंह, सदस्य साकेत वार्ष्णेय के रूप में घोषणा की गई। कार्यकारी की घोषणा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता के निर्देशन में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...