बरेली, अक्टूबर 9 -- ठिरिया बुर्जुग में राधा कृष्ण मंदिर में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास ब्रजभूषण ने कहा मनुष्य को सेवा भक्ति और प्रेम से ही सच्चा सम्मान मिलता है। मनुष्य को अपने धन व शक्ति पर घमंड कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि घमंड का एक न एक दिन नाश अवश्य होता है। राधाकृष्ण मंदिर में चल रही भागवत कथा में गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पांचवे दिन कथा व्यास से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए इन लीलाओं को शिक्षा प्रद बताया। उन्होने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए कहा वृन्दावन के ग्वाल-बाल ब्रजवासियों के साथ प्रतिवर्ष इन्द्रदेव की पूजा किया करते थे। इन्द्रदेव को प्रसन्न करने के लिए वे यज्ञ और अन्न-बलि चढ़ाते थे। ताकि समय पर वर्षा हो और अन्न, घास, चारा सब भरपूर मिले। कथा में अशोक उपाध्याय, मिंटू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.