रामपुर, फरवरी 20 -- ज्वाला क्लब के मैदान पर चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सेवा फार्मेसी और पायोनियर क्लब की टीमो के बीच खेला गया। सेवा फार्मेसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाए। 143 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए पायनियर क्लब की पूरी टीम 82 रनो पर आल आउट हो गई और सेवा फार्मेसी की टीम ने 60 रनो से मुकाबले में जीत हासिल की। मैच में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा जगपाल यादव और युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नलिन सिंह चौधरी रहे। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना,अनु सक्सेना,अनमोल सक्सेना,विक्की सक्सेना,संजय शर्मा,अजय गोस्वामी आदि उपस्थित रहै।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.