मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर। जिला मलेरिया विभाग के कर्मचारी धनंजय कुमार धीरज ने जिलाधिकारी को ईमेल से शिकायत कर कहा है कि उसकी सेवा पुस्तिका में गलत विवरण स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों ने भर दिया है। कर्मचारी ने कहा है कि वर्ष 2023 का वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ उसे नहीं दिया गया। एक साल तक लगातार पत्राचार के बाद 29 अगस्त 2025 को उन्हें वेतन वृद्धि मिली। कर्मचारी ने कई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...