गिरडीह, अगस्त 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पोषण सखियों ने शुक्रवार को सेवा पुनर्बहाल के एक वर्ष पूरे होने की खुशी में झंडा मैदान में केक काटकर खुशी मनाई। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला कुमारी के नेतृत्व में झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ जिला इकाई के बैनर तले बैठक की। जिसमें जिलेभर की पोषण सखियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्रांश बंद कर दिए जाने के पश्चात 1 अप्रैल 2022 को पोषण सखियों की सेवा समाप्त कर दी गई थी, लेकिन पोषण सखियों के संघर्ष को देखते हुए हेमंत सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया। 29 अगस्त 2024 को कैबिनेट से पोषण सखियों की सेवा पुनर्बहाल कर खोए हुए मान-सम्मान को वापस करने का काम किया है। जिसकी पहली वर्षगांठ मनाई गई। बैठक में झारखंड के नगर विकास व आवास मंत्री सह सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक कल्पन...