मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में भाजपा पारू मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ओझा की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा कि 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। सेवा पखवाड़ा के तहत दो अक्टूबर तक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाना है। सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करनी है। ब्लड डोनेशन करना है। 25 सितंबर को बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनानी है। इस मौके पर पार्टी जिला मंत्री सुकुल ठाकुर, मोनू मिश्रा, मनीष मिश्रा, मनोरंजन शर्मा, कवि कृष्ण कुमार साह, संजीव चौधरी, उमेश साह, लालदेव साह, शंकर पटेल, वीरेंद्र मिश्रा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...