आजमगढ़, सितम्बर 14 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भीमबर बाजार स्थित एक मैरेज हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर चर्चा की गई। मंडल स्तर पर सेवा से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा के लिए केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा के जरिए संगठन को मजबूत करने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि सेवा ही संगठन है। पार्टी के हर कार्यकर्ता को इसी सोच के साथ समाज में काम करना होगा। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक मिश्र ने और संचालन लालजी सिंह ने किया। इस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.