दुमका, सितम्बर 16 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। भाजपा काठीकुंड मंडल इकाई के द्वारा मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के निमित्त में मंडल कार्यशाला का आयोजन काठीकुंड मंडल में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषि राज टुडू ने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मंडल एवं बूथ स्तर पर होने वाले सभी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की। प्रभारी ने मंडल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन करने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता बिनोद मंडल, रामबिलास ठाकुर, जगतनारायण राय, मनोज नाग, लालचंद पाल, राजकिशोर भगत, गुरुचरण देहरी, दुर्गा भगत, दुलाल सिंह, विनय टुडू, गोविन्द हांसदा, अमरदास, निमाय पाल सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो-15दुमका-220, कैप्सन- सोमवार को काठीकुंड मे...