रांची, सितम्बर 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशुन कुमार दास की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दास ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के सबसे निचले तबके तक संगठन की सेवा भावना को पहुंचाने का एक संकल्प है। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। यही पार्टी को जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। बैठक में तय किया गया कि सेवा प...