रुद्रपुर, सितम्बर 13 -- खटीमा। सिद्धेश्वर शिव मंदिर कंजाबाग में कंजाबाग मंडल की कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें 16 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश राणा और संचालन महामंत्री प्रकाश शर्मा ने किया। जिला मंत्री रमेश जोशी मुख्य वक्ता रहे। इस दौरान भुवन जोशी, विमल बिष्ट, आनंद सामंत, शशांक वर्मा, सूरज धामी, मनोज, हरीश वर्मा, अनीता ज्याला, अंजू देवी, बबीता जोशी, करण भट्ट, विक्की अंसारी, प्रकाश जोशी, प्रकाश शर्मा, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...