दुमका, सितम्बर 29 -- दुमका। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुमका स्थित श्रीअमड़ा फूलो-झानो चौक पर वीरांगना अमर शहीद फूलो-झानो की आदमकद प्रतिमा की साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को शुद्ध जल से धोकर श्रद्धापूर्वक स्वच्छ किया, साथ ही नये वस्त्र एवं पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। चौक-चौराहे एवं आस-पास के क्षेत्रों की भी व्यापक सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वीरांगना फूलो-झानो जैसे अमर शहीदों की स्मृति को संरक्षित रखना और उन्हें सम्मान देना हम सबका कर्तव्य है। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के कार्यक्रम संयोजक धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.