प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 14 -- प्रतापगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर रविवार को पार्टी जिला कार्यालय पर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अंशुमान सिंह ने की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि व जिले के प्रवासी के रूप में क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र सौरभ सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस पूरे सप्ताह को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाना है। जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं अनेक प्रकार के आयोजन होने हैं। बैठक में महामंत्री नितीश श्रीवास्तव, सुजीत पांडेय, शुभम सिंह, मनोज यादव, विक्रम सिंह, अविनाश सिंह, मदन पाल, प्रदीप सिंह, विनय सिंह, राहुल मौर्य, विनय मि...