बाराबंकी, फरवरी 1 -- निन्दूरा। विकास खंड निन्दूरा क्षेत्र में रविवार को भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स यूनिट से सेवानिवृत होने पर कमांडो दीपेंद्र प्रताप सिंह का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान युवकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत जयकारे से पूरा इलाका गंुजायमान हो उठा। लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से लेकर छठमील, गुडंबा, रजौली हनुमान मंदिर, बेहटा अंडरपास, अनवारी अमरुन चौराहा कुर्सी टिकैतगंज निंदूरा निगोहां जामोलिया तकिया व निवास भारत सदन कामीपुर में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान आर्मी से विगत दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत वीर अभिमन्यु कुंवर प्रताप सिंह का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर विशाल सिंह, शिव शंकर सिंह, प्रदीप रावत, अनुज सम्राट, सुनील विश्वकर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, निराला सिंह, मुकेश सिंह, निति...