मिर्जापुर, नवम्बर 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता केंद्र सरकार के आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण एवं पेंशनरों की अन्य समस्याओं का समाधान न किए जाने के विरोध में सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने कोषागार से कलक्ट्रेट तक कैंडिल मार्च किया। इस दौरान पेंशनरों ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। सभा के बाद पेंशनरों ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक डीएम पवन कुमार गंगवार को सौंपा। संगठन के अध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने कहाकि केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग का गठन कर कर्मचारियों के वेतन वृद्धि आदि करने के लिए सर्वें करा रही है, लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों के पेंशन को लेकर कोई ठोस निर्देश नहीं दिया गया। केंद्रीय आयोग केवल वेतन संबंधी मामलों पर ही विचार करेगी। इसमें पेंशनरों के मामले को छोड़ दिया गया। वेतन आयोग के गठन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.