जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- जमशेदपुर। कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष अरविन्द साहु एवं महिला सेवा दल की जिलाध्यक्ष रीता शर्मा ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने रविवार को संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जब भी और जहां भी परविंदर सिंह को सेवादल की जरूरत महसूस होगी, वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े मिलेंगे। सेवा दल और महिला सेवा दल उनके साथ मिलकर पार्टी को और आगे ले जाने में भरपूर सहयोग करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.