हरिद्वार, जनवरी 27 -- प्राचीन हनुमान मंदिर में ब्रह्मलीन स्वामी विश्वनाथ पुरी की 36वीं पुण्यतिथि पर वार्षिक भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी, नगर विधायक मदन कौशिक, मेयर किरन जैसल, श्री परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष अधीर कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और कांग्रेस जिला महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने स्वामी विश्वनाथ पुरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी विश्वनाथ पुरी त्याग और तपस्या की सजीव प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म, सेवा और साधना को समर्पित किया। प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत रवि पुरी ने कहा कि स्वामी विश्वनाथ पुरी ने समाज को एकता और सेवा का संदेश दिया। संतों ने मजब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.