मेरठ, जनवरी 26 -- मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर रविवार को बहन रश्मि आर्य का स्वागत किया गया। बहन रश्मि आर्या को उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गौरव सम्मान से ग्रहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया है। वर्षों तक शिक्षा, सेवा और महिला सशक्तिकरण में योगदान देने पर उन्हें उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा गौरव सम्मान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर संग्राम सिंह, रिशिपाल, कल्याण सिंह, गुरजीत, युवा समाजसेवी अजय कुमार गोस्वामी, जितेंद्र सैनी, सुबोध गिरी, विजय गिरी, अजय पुंडीर, हरीश, जावेद, हिमांशु चौधरी, अनुज गिरी, विनर, सुधीर गर्ग, व्यापार संघ अध्यक्ष पोपट गर्ग, सचिन अग्रवाल, जितेंद्र जिंदल, कृष्ण गर्ग, अनिल गर्ग, आशुतोष बंसल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...