कानपुर, दिसम्बर 26 -- अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के 73वें स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि वनवासी बंधुओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना ईश्वरीय कार्य है। सह संगठन मंत्री आनंद ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम भारतीय संस्कृति को विश्व में स्थापित करने के लिए सेवा प्रकल्पों के माध्यम से कार्य कर रहा है। राज नारायण तिवारी ने सेवा समर्पण संस्थान की जानकारी प्रस्तुत की। समारोह में हीरालाल खत्री, अनिल नेमानी, सीए सुरेंद्र कक्कड़, सलिल नेमानी, राजेंद्र कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार, शशि तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...