कोडरमा, नवम्बर 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सरकार के निर्देश पर 21 से 28 नवंबर तक जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकायों में सेवा का अधिकार सप्ताह मनाया गया। उपायुक्त कोडरमा के मार्गदर्शन में आज सप्ताह के अंतिम दिन जिलेभर में शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लाभुक पहुंचे और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। सतगावां प्रखंड के कोठियार, डोमचांच प्रखंड के मसनोडीह, मधुबन और बेहराडीह, कोडरमा प्रखंड के पुरनानगर, कोलगरमा और खरकोटा, चंदवारा प्रखंड के आरोगारो और मदनगुंडी, जयनगर प्रखंड के तेतरोन, गड़गी और कटिया तथा मरकच्चो प्रखंड के डगरनावां पंचायत में विशेष शिविर लगाए गए। इसके अलावा झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड संख्या 26, 27 और 28, नगर पंचायत कोडरमा के वार्ड संख्या 14 (मार्केट कॉम्प्लेक्स, सुधा स्वीट्स के पास) व वार्ड संख्या 15 (...