लोहरदगा, नवम्बर 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। सेवा का अधिकार सप्ताह अंतर्गत गुरूवार को लोहरदगा के पंचायतों और शहरी क्षेत्र में कैंप लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया। सेन्हा प्रखंड के डांड़ू व तोड़ार पंचायत, सदर प्रखंड के निंगनी व भटखिजरी, कैरो प्रखंड के गुड़ी , किस्को प्रखंड के नवाडीह व पाखर, भंडरा प्रखंड के जमगाईं व गडरपो, पेशरार प्रखंड के रोरद, कुडू प्रखंड के उडुमुडू व जिंगी पंचायत और नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड 18,19 एवं 20 के लिए वार्ड विकास केंद्र नवाडीपाड़ा में शिविर आयोजित किया गया। विधायक रामेश्वर उरांव नवाडीह व पाखर पंचायत और सदर प्रखंड के भटखिजरी पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंचे और शिविर में सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने हरा राशन कार्ड, धोती-साड़ी वितरण योजना, साइकिल वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, फसल बीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.