लोहरदगा, नवम्बर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत नौ पंचायतों और नगर पर्षद क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों को योजना का लाभ दिया गया। सेन्हा प्रखंड के बुटी और अलौदी पंचायत, सदर प्रखंड के हरमू और मन्हो, कैरो प्रखंड के कैरो, किस्को प्रखंड के हिसरी, भंडरा प्रखंड के आकाशी, कुडू प्रखंड के बड़कीचांपी और सलगी पंचायत और नगर पर्षद क्षेत्र के मैना बगीचा में विशेष कैंप लगाए गए। अधिकारियों ने दावा किया कि आमजनों में शिविर को लेकर काफी उत्साह है और अपनी समस्याओं का निवारण कराने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोग बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। शिविर में जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.