हरिद्वार, जून 6 -- नगर आयुक्त नंदन कुमार ने शुक्रवार को देवपुरा चौक, अग्रसेन चौक, ऋषिकुल चौक और रानीपुर मोड़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्जला एकादशी पर राहगीरों को शरबत पिला रहे लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक को न फैलाने की अपील की। कहा कि सेवा और स्वच्छता दोनों को साथ लेकर चलना ही सच्ची सेवा है। निर्जला एकादशी पर्व पर धर्मनगरी में कई स्थानों पर क्षेत्रीय नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं ने छबील लगाई। कई जगहों पर राहगीरों को प्लास्टिक के गिलासों में शर्बत पिलाया जा रहा था। लोग शर्बत पीने के बाद खाली गिलास सड़क के किनारे बायें फेंक दे रहे थे। यह सब कुछ नगर आयुक्त नंदन कुमार ने अपने औचक निरीक्षण में देखा। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों से सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की अपील की ।साथ ही उन्होंने खाली पात्र को कूड़ेदान में डालने की व्यवस्था भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.