बलिया, जून 17 -- बलिया, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के नगर विधानसभा के छाता मंडल की ओर से जन चौपाल का आयोजन रविवार की शाम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय व विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर सरकार जनता की सेवा कर रही है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए। अरुण सिंह बंटू ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण भारत विश्व के लिए रोल मॉडल बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया व स्टार्टअप इंडिया ने क्रांति लायी है। अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.