प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राजकीय नर्सिंग संघ एसआरएन अस्पताल की ओर से पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के सभागार में सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी कमल, डॉ. नीलम, उप प्राचार्य डॉ. मोहित जैन, उपाधीक्षक गौतम त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर संघ की ओर से सराहनीय योगदान के लिए 33 नर्सिंग स्टॉफ को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में नर्सिंग अधीक्षक, सहायक नर्सिंग अधीक्षक और स्टॉफ नर्स आदि शामिल रहे। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि अस्पताल और चिकित्सा संस्थानों में नर्सिंग स्टॉफ की भूमिका हमेशा सेवा, त्याग और समर्पण की रही है। उन्होंने सभी नर्सिंग स्टॉफ को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. केके सोनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.