लखीसराय, दिसम्बर 26 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर के वार्ड संख्या एक मधुवन निवासी तथा मानवाधिकार विचार मंच से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू कुमार ने गुरुवार को अपना जन्मदिन सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने समाज की असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के बीच करीब चार दर्जन कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के समूह द्वारा आयोजित शिव चर्चा से हुई। जिसमें श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। इसके उपरांत कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान पिंटू कुमार ने असहाय महिलाओं के बीच बैठकर अपने माता-पिता के साथ केक काटा और सभी से आशीर्वाद प्राप्त किया। पिंटू कुमार ने कहा कि मेरा जन्मदिन तभी सार्थक है जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान आए। माता-पिता का आशीर्वाद और समाज का स्ने...